Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
CG NEWS : गरबा महोत्सव में शामिल हुईं CM विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या साय, महिलाओं संग जमकर थिरकीं
मेष राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
CG BREAKING: निर्माणाधीन प्लांट में हादसा, सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी
कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और अपनों में भी बढ़ोतरी होगी। दोनों को बचाकर रखें। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
सतनामी समाज ने किया चक्काजाम, मृतक के परिवार को मुआवजा, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग
कुंभ राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना व लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

