Delhi Violence: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हिंसा हुई है। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास 6-7 जनवरी की आधी देर रात भारी बवाल हुआ। फैज-ए-इलाही दरगाह के बाहर अवैध निर्माण हटाने पहुंची दिल्ली पुलिस-MCD टीम पर भीड़ ने पथराव किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी-अधिकारी घायल हुए हैं। इसके बाद हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया।
बताया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने कम से कम 4-5 दर्जन आंसू गैस के गोले चलाए हैं। ऐसे में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास देर रात में हालत बेहद खराब दिखे। तुर्कमान गेट की तंग गलियों में पुलिसकर्मी घुसे और उपद्रवियों को कंट्रोल करने की कोशिश की।
दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने फैज-ए-इलाही दरगाह के पास बने अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस और एमसीडी की टीम 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात यानी बुधवार रात करीब 1 बजे तुर्कमान गेट पर फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया गया। इस कार्रवाई के लिए मौके पर रात में 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे। MCD अधिकारियों ने बताया कि यह ड्राइव फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचों को हटाने के लिए चलाया गया। टीम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी तभी स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही दखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करने लगे।
CG Weather Update: ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव
जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल का उपयोग कर उपद्रव कर रहे लोगो को दूर किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जिसके बाद भीड़ अंदरूनी गलियों की तरफ भाग खड़ी हुई। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद MCD को कार्रवाई रोकनी पड़ी। अब सुबह करीब 8 बजे दोबारा तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
क्या-क्या तोड़ा गया?
मस्जिद के पास बने बारात घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चला है। इसके अलावा, आस-पास के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है, इसमें एक बारात घर, दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी शामिल हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

