Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में 11 दिसंबर की सुबह तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने दिसंबर की मीटिंग में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। अब यह ब्याज दर 3.50-3.75% पर आ गई है। इससे सोने में निवेश बढ़ सकता है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट क्या है…
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 119610 | 130470 |
| मुंबई | 119460 | 130320 |
| अहमदाबाद | 119510 | 130370 |
| चेन्नई | 119460 | 130320 |
| कोलकाता | 119460 | 130320 |
| हैदराबाद | 119460 | 130320 |
| जयपुर | 119610 | 130470 |
| भोपाल | 119510 | 130370 |
| लखनऊ | 119610 | 130470 |
| चंडीगढ़ | 119610 | 130470 |
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी में भी 11 दिसंबर को तेजी है। भाव 199100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 114 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 61.60 डॉलर प्रति औंस है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

