नई दिल्लीः गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ने विदेश भागने के बाद दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। ये याचिका अपने वकील के जरिए दाखिल कराई है। याचिका में कोर्ट से जमानत देने की अपील की गई है।
ठंड का कहर… CG के 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं
पुलिस के सवालों पर चुप्पी साधे रहा अजय गुप्ता
वहीं, पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के करीबी और बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अजय गुप्ता ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वो बर्च बाय रोमियो लेन में सिर्फ बिजनेस पार्टनर है। उसे कुछ नहीं पता। 25 लोगो की मौत का जिम्मेदार कौन? इस सवाल पर अजय गुप्ता चुप्पी साधे हुए था। NOC के सवाल पर भी अजय चुप रहा। वह एक दिन पहले ही अस्पताल में क्यों भर्ती हुआ था इसको लेकर भी वह चुप था।
गोवा पुलिस अजय गुप्ता को साकेत कोर्ट में पेश कर इसका ट्रांजिट रिमांड लेगी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच गोवा पुलिस को सिर्फ असिस्ट कर रही है। वहीं लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल लगाई है। उनका घर मुखर्जी नगर में है इसलिए अग्रिम जमानत रोहिणी कोर्ट में लगाई गई है।
गिरफ्तारी के डर से अस्पताल में भर्ती हो गया था अजय
सूत्रों के मुताबिक गोवा क्लब अग्निकांड मामले में दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी अजय गुप्ता देर रात तक लाजपत नगर के एक अस्पताल में स्पाइन की बीमारी बताकर भर्ती हुआ था। क्लब के मुख्य आरोपियों लूथरा ब्रदर्स के विदेश भाग जाने के बाद अजय गुप्ता की भी गोवा पुलिस तलाश करने दिल्ली पहुंची थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए अजय गुप्ता स्पाइनल की बीमारी बताकर लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया था। इसके बाद अब गोवा पुलिस उसे कस्टडी में लेकर गई। गोवा पुलिस अजय गुप्ता को गिरफ्तार करती है तो उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर गोवा लेकर जाएगी।
बता हैं कि गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर देखा गया है। वह हादसे के बाद विदेश भाग गए। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इंटरपोल ने नाइटक्लब मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

