बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र अर्सलान अंसारी की मौत मामले में कोनी पुलिस ने FIR दर्ज की है। GGU प्रबंधन की लापरवाही से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच में प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। सुरक्षा अधिकारी, वार्डन समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लापरवाही से किसी की मौत की धारा लगाई है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के सब्जी व्यापारियों के लिए नई योजना
बता दें कि 23 अक्टूबर को छात्र अर्सलान अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस घटना को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए GGU में प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि अर्सलान अंसारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो स्पष्ट जानकारी दी और न ही पारदर्शी तरीके से जांच कराई।
छात्रों ने कहा था कि पुलिस ने जांच में मौत को दुर्घटना बताया और घटना स्थल को डेंजरस प्लेस के रूप में चिन्हित किया। छात्र का शव पहले विश्वविद्यालय के तालाब से मिला था। इस घटना ने छात्रों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। प्रदर्शनकारी और NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र-विरोधी रवैया और लापरवाही के आरोप लगाए थे।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

