बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बूढ़ानपुर गांव के दिव्यांग राजेन्द्र देशमुख ने कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है. वह कल यानी 13 नवंबर को श्रीलंका में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टी-20 में 5 मैचों की श्रृंखला प्रदर्शन करते नजर आएंगे. यह न केवल जिले बल्कि प्रदेश के लिए गौरांवित करने वाला पल होगा.
CG NEWS: मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 9 मरीजों की हालत गंभीर, रायपुर अस्पताल में इलाज जारी
भारतीय दिव्यांग टीम में राजेन्द्र देशमुख का बतौर ऑलराउंडर के रूप में चयन हुआ है. यानी वह बल्ले और गेंद, दोनों से ही प्रदर्शन करते नजर आएंगे. भारतीय दिव्यांग टीम में राजेन्द्र के चयन से उनके माता-पिता के साथ ग्रामीण भी काफी खुश हैं. राजेन्द्र एक मीडिल क्लास फैमली से आता है. उनके पिता देवरी में मोटर पंप सुधारने का काम करते हैं. राजेन्द्र बचपन से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं. लेकिन उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कभी कम होने नहीं दिया.
राजेन्द्र बताते है कि चेन्नई में कैंप पहुंचने के बाद प्रेक्टिस होगा. कल यानी 13 नवंबर को चेन्नई से पूरी टीम के साथ श्रीलंका के लिए रवाना होंगे. जहां गुरुवार को दोपहर 3 बजे टी-20 की पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा. यह सीरीज 17 नवंबर तक खेली जाएगी. 18 नवंबर को टीम भारत वापसी करेगी.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

