Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 2
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»देश - विदेश»8 Nov 2025 Rashifal: मेष, तुला और धनु पर संकट का साया, कन्या राशि संभलकर कदम बढ़ाए, पढ़िए दैनिक राशिफल
    देश - विदेश

    8 Nov 2025 Rashifal: मेष, तुला और धनु पर संकट का साया, कन्या राशि संभलकर कदम बढ़ाए, पढ़िए दैनिक राशिफल

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan11/08/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    8 Nov 2025 Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 32 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक मशविरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। ऐसे में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ फल लेकर आई है, लेकिन कुछ राशियों को आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

    Bilaspur Accident Update: साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल था लोको पायलट, जांच में बड़ा खुलासा

    मेष राशि: धैर्य से मिलेगी सफलता

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    शुभ रंग: सिल्वर
    शुभ अंक: 2

    वृष राशि: शब्दों पर रखें नियंत्रण 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।
    शुभ रंग: काला
    शुभ अंक: 6

    मिथुन राशि: पुराना दोस्त देगा खुशखबरी 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के सरप्राइज देगा, आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।
    शुभ रंग: मैजेंटा
    शुभ अंक: 9

    कर्क राशि: आर्थिक रूप से दिन मजबूत 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।
    शुभ रंग: ग्रे
    शुभ अंक: 5

    सिंह राशि: परिवार संग बीतेगा अच्छा वक्त

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जायेंगे।
    शुभ रंग: सफेद
    शुभ अंक: 8

    कन्या राशि: सूझबूझ से लें फैसले

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बूझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टॉरेंट में ट्रीट देंगे।
    शुभ रंग: गुलाबी
    शुभ अंक: 1

    तुला राशि: सोच-समझकर करें भरोसा

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
    शुभ रंग: यैलो
    शुभ अंक: 7

    वृश्चिक राशि: मेहनत से मिलेगी सफलता

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।
    शुभ रंग: मेहरून
    शुभ अंक: 4

    धनु राशि: अवसर का करें लाभ

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।
    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 6

    मकर राशि; सपना होगा साकार

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दें, नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
    शुभ रंग: गुलाबी
    शुभ अंक: 7

    Chhattisgarh : यूनिटी मार्च में ‘कुर्सी’ पर टकराव… पूर्व सांसद और पूर्व जिलाध्यक्ष के विवाद का वीडियो वायरल

    कुम्भ राशि: मिलेगी नई शुरुआत का मौका

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।
    शुभ रंग: भूरा
    शुभ अंक: 1

    मीन राशि: मेहनत से मिलेगी तरक्की

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त होकर काम करेंगे, आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी।
    शुभ रंग: लाल
    शुभ अंक: 4

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous ArticleBilaspur Accident Update: साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल था लोको पायलट, जांच में बड़ा खुलासा
    Next Article Chhattisgarh : शालीमार यार्ड आधुनिकीकरण, 13 से 23 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

    Related Posts

    देश - विदेश

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026
    देश - विदेश

    हैरान करने वाला मामला… इंसानी ब्लड बैग में मिला बकरी का खून, जांच में हुआ बड़ा खुलासा; कहां का मामला?

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Rashifal 9 January 2026: ग्रहों की शुभ स्थिति से चमकेगा भाग्य, जानें कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ और सुख-संपत्ति; पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

    01/09/2026
    देश - विदेश

    मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए ट्रंप ने तैयार किया था खतरनाक ‘चक्रव्यूह’, हेलीकॉप्टर से उतरते सैनिक और ताबड़तोड़ फायरिंग…

    01/08/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.