जांजगीर-चांपा : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन इस यूनिटी मार्च में पूर्व सांसद और पूर्व जिला अध्यक्ष के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
CG News: हाथियों का कहर! युवक को कुचलने के बाद अंतिम संस्कार में फिर मचाया आतंक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जांजगीर-चांपा में कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व सांसद कमला देवी पाटले और पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के साथ हुआ मंच पर ही बहस हो गई, इस वीडियो में पूर्व जिला अध्यक्ष हाथ जोड़ते नजर आ रहे है.
पूर्व सांसद कमला देवी पाटले को इस वीडियो को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि संभवतः कुर्सी उनके बेहद पास लगी हुई थी और वहां बैठने वाले व्यक्ति का हाथ लगा हो. लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स ये सवाल कर रहे है कि ये कैसी यूनिटी मार्च है, जहां कुर्सी को लेकर ही भरे मंच में विवाद हो रहा है.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

