रायपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है. बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बयान दिया.
Durgapur Gang Rape Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी में से एक के साथ पीड़िता के थे प्रेम संबंध
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन. विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का स्वागत है. सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हमारी (राज्य सरकार) अच्छी पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा. हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था.
राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, शाम 5 बजे तक जमा करें
बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. उनके साथ बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहेंगे.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

