कोरबा: तुमान कटघोरा-पेंड्रा रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार (4 अक्टूबर) को बरबसपुर जटाशंकरी नदी के पुल पर रेलिंग के पास खड़े संदीप यादव को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मामला जटगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, संदीप यादव (24 साल) पुल की रेलिंग पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे।
CG NEWS: अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, टेमरी में मकान ध्वस्त
इसी दौरान एक सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, परिजनों ने मुआवजे को लेकर चक्काजाम भी किया था। इस हादसे के बाद सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।
CG CRIME: चाकू मारकर युवक की हत्या, पुराने तहसील भवन में मिला शव; CCTV फुटेज की जांच जारी
कटघोरा थाना प्रभारी ने तहसीलदार से बात कर जाम खुलवाने के लिए मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने संदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप यादव बरबसपुर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ खेती-किसानी में सहयोग करता था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

