सूरजपुर : उफनती नदी पार करने के दौरान नाव डूबने की घटना सामने आई है, जिसमें दूसरे नाव में बैठे लोगों के साथ ग्रामीणों ने जान पर खेलकर नदी में गिरे सवारों की जान बचाई. पूरी घटना का वीडियो सामने आया है.
CG Road Accident: पुल पर खड़ा युवक हादसे का शिकार, सीमेंट लोड ट्रक ने कुचला
मामला जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार गांव का बताया जा रहा है. इसमें एक साथ दो डोंगी नुमा नाव में ग्रामीणों को नदी पार कराया जा रहा है, लेकिन नदी में पानी की धार तेज होने की वजह से डोंगी डूबने लगी, जिससे भयभीत लोग नदी में कूद गए.
CG NEWS: अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, टेमरी में मकान ध्वस्त
वहीं नदी किनारे खड़े लोगों ने भी नदी में कूदकर नदी में डूब रहे लोगों की जान बचाई. दरअसल, पुलिया नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में लोग नाव के जरिए नदी पार करते हैं.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

