Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।
अमित शाह व CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी से मांगी प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव। मानसिक परेशानी। प्रेम, संतान को लेकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सरकारी तंत्र से बचें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- मान-सम्मान पर ध्यान दें। यात्रा करने से बचें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। जीवनसाथी के साथ बड़े विवाद से बचें। स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने की कोई नई शुरुआत अभी न करें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर की स्थिति को बाहन न जाने दें। शांत होकर के चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मकर राशि की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। पैसा डूब सकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
पिकनिक के दौरान एनीकेट डैम में बड़ा हादसा, डूबते भाई को बचाने उतरा छोटा भाई भी लापता
कुंभ राशि- घबराहट,बेचैनी, मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। घबराहट,बेचैनी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

