Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 2
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»देश - विदेश»Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: शुक्रवार को मेष, कर्क और धनु राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगी आर्थिक तरक्की; पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश - विदेश

    Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: शुक्रवार को मेष, कर्क और धनु राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगी आर्थिक तरक्की; पढ़ें दैनिक राशिफल

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan09/12/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जायेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष में भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं जो भौतिकता और प्रेम के कारक माने जाते हैं। इस नक्षत्र में चंद्रमा का होना कुछ राशियों को आर्थिक संपन्नता और पारिवारिक सुख आज के दिन दिला सकता है।  चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

    CG NEWS : चार टीके एक साथ लगने से 2 महीने की बच्ची की मौत, परिवार ने आंगनबाड़ी केंद्र पर लापरवाही का लगाया आरोप

    आज का मेष राशिफल: प्रतिभा में आएगा निखार

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेगे, आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। आज आपको ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा लेना चाहिए। आज आप शाम को परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आप अपनी प्रतिभा को सही ढंग से निखार पाएंगे। इस राशि के राजनीति शास्त्र के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है।

    • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

    आज का वृषभ राशिफल: समस्याएं होंगी हल

    आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा और बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल पायेंगे।

    • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

    आज का मिथुन राशिफल: व्यापार में पाएंगे लाभ

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत सही है । इस राशि के छोटे बच्चों को आज पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

    छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर: 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी मारा गया

    • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

    आज का कर्क राशिफल: जीवनसाथी के जरिए मिलेंगी खुशियां

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे तो आप ओवर थिंकिंग से बच जायेंगे। जहां तक संभव होगा दूसरों की हेल्प करेंगे।

    • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
    • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

    आज का सिंह राशिफल: हो सकता है इंक्रीमेंट

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। अगर आप नयी जमीन खरीदना चाह रहे है तो आज का दिन अच्छा है। आज बिजनेस में भी बढ़ोतरी के चांस हैं।

    • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
    • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    आज का कन्या राशिफल: आर्थिक लाभ के योग

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी । आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरुरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे।

    • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

    आज का तुला राशिफल: रुका काम पूरा होगा

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बडों से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी कर रहे लोग आज अपने कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

    CG में सनसनीखेज़ वारदात: पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, शव गोबर के ढेर में मिले

    • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
    • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

    आज का वृश्चिक राशिफल: कार्यों में सफलता

    आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल-जुल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

    • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
    • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

    आज का धनु राशिफल: दोस्तों से होगी बात

    आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे। आज व्यायाम करें इससे आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

    • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
    • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

    आज का मकर राशिफल: आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आज आप माता- पिता का खास ख्याल रखेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र आपके घर डिनर पर आ सकता है।

    • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
    • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

    आज का कुंभ राशिफल: बच्चों की इच्छा करेंगे पूरी 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बडों की राय लेना बेहतर साबित होगा। आज आप बड़े बुजुर्गों के पैर छुएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    Chhattisgarh : स्कूल शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड

    • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
    • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

    आज का मीन राशिफल: घर का माहौल रहेगा खुशनुमा

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बडों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आपको समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
    • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा
    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर: 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी मारा गया
    Next Article Raipur Gang war : दो गुटों में खूनी संघर्ष, कार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला

    Related Posts

    देश - विदेश

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026
    देश - विदेश

    हैरान करने वाला मामला… इंसानी ब्लड बैग में मिला बकरी का खून, जांच में हुआ बड़ा खुलासा; कहां का मामला?

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Rashifal 9 January 2026: ग्रहों की शुभ स्थिति से चमकेगा भाग्य, जानें कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ और सुख-संपत्ति; पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

    01/09/2026
    देश - विदेश

    मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए ट्रंप ने तैयार किया था खतरनाक ‘चक्रव्यूह’, हेलीकॉप्टर से उतरते सैनिक और ताबड़तोड़ फायरिंग…

    01/08/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.