रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर अज्ञात व्यक्ति के घुसने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में की गई है। बताया गया कि घटना सोमवार शाम की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के आफिसर्स कालोनी नगर स्थित निवास पर एक व्यक्ति सुरक्षा कर्मियों के रोकने के बाद अंदर प्रवेश कर रैकी कर निकल गया।
Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, 24 कैरेट सोना हुआ 1,09,409 रुपये
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बैज उस वक्त घर पर नहीं थे। इस पूरे मामले पर पुलिस में शिकायत की गई है, और सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की जांच, और कार्रवाई की मांग की है।
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ीं: इन्फ्लुएंसर से मारपीट और छेड़छाड़ पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

