पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता ने विवादास्पद बयान दिया है. टीएमसी नेता ने बीजेपी विधायक पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली है. शनिवार की शाम बंगलाभाषर प्रवासियों पर अन्य राज्यों में कथित तौर पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आयोजित एक राजनीतिक सभा में मालदा जिले के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जिलाध्यक्ष अब्दुर रहीम बक्शी ने ऐसा कहा. उन्होंने बीजेपी विधायक की आवाज बंद करने के लिए उनके गले पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली.
छोटा पैकेज, बड़ा सरप्राइज: जींस में छुपा 15 मोबाइल का खजाना, ग्रामीणों ने पकड़ते ही कूट दिया
सभा को संबोधित करते हुए बक्शी ने विवाद खड़ा कर दिया. बीजेपी विधायक शंकर घोष का नाम लिए बिना बक्शी ने कहा, ‘बीजेपी विधायक ने विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को रोहिंग्या या बांग्लादेशी कहा था. मैं उसके गले पर तेजाब डालकर उसका मुंह बंद कर दूंगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही है. यहां जो बीजेपी समर्थक हैं, वे विरोध नहीं कर रहे. इसलिए इस इलाके में बीजेपी लागू नहीं हो सकती. मैं लोगों से कहूंगा कि बहिष्कार करें. बीजेपी का झंडा फाड़ दें.’
)
अब्दुर रहीम बक्शी
बीजेपी बोली- यही टीएमसी का कल्चर
टीएमसी जिलाध्यक्ष का हालिया बयान विवाद का कारण बन गया है. बीजेपी ने टीएमसी नेता के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खगन मुर्मू ने कहा, ‘टीएमसी का जिला अध्यक्ष अक्सर सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बातें कहता है. यही तृणमूल की संस्कृति है.’
)
खगन मुर्मू
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

