रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावितों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। विदेश दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने राहत कार्यों को और तेज़ करने का आदेश दिया।
सीएम साय ने कहा कि बाढ़ के कारण कई लोगों की जान गई और फसलें बर्बाद हुई हैं। प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने TMC सांसद HM शाह पर किए गए अभद्र टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहनीय भाषा की कोई जगह नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में चीन दौरे पर टिप्पणी करते हुए CM साय ने कहा कि मोदी के प्रयासों से विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, और चीन के साथ भी अच्छे संबंध रखना आवश्यक है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
