Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 1
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»Uncategorized»Ganesh Chalisa : गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणेश चालीसा, जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण…
    Uncategorized

    Ganesh Chalisa : गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणेश चालीसा, जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण…

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan08/27/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    Shree Ganesh Chalisa : आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाती है जो 10 दिनों बाद अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। ये पर्व भगवान गणेश के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इसे गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर इसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं। इस त्योहार को घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और फिर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों और चालीसा का पाठ करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे गणेश चालीसा के संपूर्ण लिरिक्स।

    ।। श्री गणेश चालीसा ।।

    ॥ दोहा ॥

    जय गणपति सदगुण सदन,

    कविवर बदन कृपाल ।

    विघ्न हरण मंगल करण,

    जय जय गिरिजालाल ॥

    ॥ चौपाई ॥

    जय जय जय गणपति गणराजू ।

    मंगल भरण करण शुभः काजू ॥

    जै गजबदन सदन सुखदाता ।

    विश्व विनायका बुद्धि विधाता ॥

    वक्र तुण्ड शुची शुण्ड सुहावना ।

    तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन ॥

    राजत मणि मुक्तन उर माला ।

    स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला ॥

    पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं ।

    मोदक भोग सुगन्धित फूलं ॥

    सुन्दर पीताम्बर तन साजित ।

    चरण पादुका मुनि मन राजित ॥

    धनि शिव सुवन षडानन भ्राता ।

    गौरी लालन विश्व-विख्याता ॥

    ऋद्धि-सिद्धि तव चंवर सुधारे ।

    मुषक वाहन सोहत द्वारे ॥

    कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी ।

    अति शुची पावन मंगलकारी ॥

    एक समय गिरिराज कुमारी ।

    पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी ॥ 10 ॥

    भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा ।

    तब पहुंच्यो तुम धरी द्विज रूपा ॥

    अतिथि जानी के गौरी सुखारी ।

    बहुविधि सेवा करी तुम्हारी ॥

    अति प्रसन्न हवै तुम वर दीन्हा ।

    मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा ॥

    मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला ।

    बिना गर्भ धारण यहि काला ॥

    गणनायक गुण ज्ञान निधाना ।

    पूजित प्रथम रूप भगवाना ॥

    अस कही अन्तर्धान रूप हवै ।

    पालना पर बालक स्वरूप हवै ॥

    बनि शिशु रुदन जबहिं तुम ठाना ।

    लखि मुख सुख नहिं गौरी समाना ॥

    सकल मगन, सुखमंगल गावहिं ।

    नाभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं ॥

    शम्भु, उमा, बहुदान लुटावहिं ।

    सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं ॥

    लखि अति आनन्द मंगल साजा ।

    देखन भी आये शनि राजा ॥ 20 ॥

    निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं ।

    बालक, देखन चाहत नाहीं ॥

    गिरिजा कछु मन भेद बढायो ।

    उत्सव मोर, न शनि तुही भायो ॥

    कहत लगे शनि, मन सकुचाई ।

    का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई ॥

    नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ ।

    शनि सों बालक देखन कहयऊ ॥

    पदतहिं शनि दृग कोण प्रकाशा ।

    बालक सिर उड़ि गयो अकाशा ॥

    गिरिजा गिरी विकल हवै धरणी ।

    सो दुःख दशा गयो नहीं वरणी ॥

    हाहाकार मच्यौ कैलाशा ।

    शनि कीन्हों लखि सुत को नाशा ॥

    तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो ।

    काटी चक्र सो गज सिर लाये ॥

    बालक के धड़ ऊपर धारयो ।

    प्राण मन्त्र पढ़ि शंकर डारयो ॥

    नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे ।

    प्रथम पूज्य बुद्धि निधि, वर दीन्हे ॥ 30 ॥

    बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा ।

    पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा ॥

    चले षडानन, भरमि भुलाई ।

    रचे बैठ तुम बुद्धि उपाई ॥

    चरण मातु-पितु के धर लीन्हें ।

    तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें ॥

    धनि गणेश कही शिव हिये हरषे ।

    नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे ॥

    तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई ।

    शेष सहसमुख सके न गाई ॥

    मैं मतिहीन मलीन दुखारी ।

    करहूं कौन विधि विनय तुम्हारी ॥

    भजत रामसुन्दर प्रभुदासा ।

    जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा ॥

    अब प्रभु दया दीना पर कीजै ।

    अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै ॥ 38 ॥

    ॥ दोहा ॥

    श्री गणेश यह चालीसा,

    पाठ करै कर ध्यान ।

    नित नव मंगल गृह बसै,

    लहे जगत सन्मान ॥

    सम्बन्ध अपने सहस्त्र दश,

    ऋषि पंचमी दिनेश ।

    पूरण चालीसा भयो,

    मंगल मूर्ती गणेश ॥

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous Articleभारत पर आज से लागू होगा 50% अमेरिकी टैरिफ, किन सेक्टर पर होगा असर, कौन से सेक्‍टर अभी सेफ
    Next Article CG NEWS: हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया, रायगढ़ में मचा रहा उत्पात

    Related Posts

    Uncategorized

    CG News: न्यायधानी में आग का कहर, नीरज ट्रेडर्स गोदाम और जैन प्लाजा में भड़की आग, लाखों का नुकसान

    12/27/2025
    Uncategorized

    Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, 3 जवान शहीद

    12/04/2025
    Uncategorized

    Chhattisgarh News: महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

    10/12/2025
    Uncategorized

    CG News : अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रों को नकल के लिए उकसाया, हॉस्टल अधीक्षक पर गिरी गाज

    09/19/2025
    Uncategorized

    नहर किनारे हादसा: रिवर्स लेते समय पलटी जेसीबी, तेज बहाव में बहे दो लोग

    09/19/2025
    Uncategorized

    04 September Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश से मिलेगा लाभ, धन लाभ के मिल रहे संकेत …

    09/04/2025
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    CG News: न्यायधानी में आग का कहर, नीरज ट्रेडर्स गोदाम और जैन प्लाजा में भड़की आग, लाखों का नुकसान

    12/27/2025

    Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, 3 जवान शहीद

    12/04/2025

    Chhattisgarh News: महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

    10/12/2025

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.