Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

    12/12/2025

    Gold Rate Today 12 Dec: नए साल से पहले गोल्ड रेट में बढ़ोतरी, 12 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतें फिर चढ़ीं

    12/12/2025

    CG Weather Alert: दुर्ग-बिलासपुर सहित अन्य संभागों में शीत लहर, राजधानी रायपुर में धुंध का असर

    12/12/2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 12
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»देश - विदेश»1 December 2025 Rashifal : मेष, मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता… जानें राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
    देश - विदेश

    1 December 2025 Rashifal : मेष, मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता… जानें राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan12/01/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    1 December 2025 Rashifal : 1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं “आज का राशिफल-

    मेष राशि (Aries)

    दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और कामकाज के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा. बाहर का भोजन पाचन को खराब कर सकता है, इसलिए लापरवाही मत करो. व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुँचाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सतर्क होकर उठाओ.

    परिवार में मेहमानों का आगमन माहौल हल्का कर देगा. प्रेम जीवन सामान्य चलेगा, लेकिन कोई बड़ी प्रगति नहीं होगी. शाम को घर के छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर मन खुश होगा.

    Ranveer Singh के बयान से मचा हंगामा: ‘कांतारा’ की देवी को ‘फीमेल भूत’ कहने पर भड़के प्रशंसक

    भाग्यशाली अंक: 3
    भाग्यशाली रंग: लाल
    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

    वृषभ राशि (Taurus)

    दिन अच्छा रहेगा और सुबह से ही शुभ समाचार मिल सकते हैं, जिससे मन हल्का और उत्साहित रहेगा. आज किसी की नकारात्मक बातों को अपने मूड पर हावी मत होने दो. बिज़नेस में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन सही लोगों की मदद से हालात संभल जाएंगे.

    परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. शाम को माता-पिता के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में जाने का योग है.

    भाग्यशाली अंक: 6
    भाग्यशाली रंग: सफेद
    उपाय: देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें.

    मिथुन राशि (Gemini)

    दिन मिश्रित रहेगा और आपको दूसरों की मदद करने से फायदा मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को ज्यादा फोकस और मेहनत की जरूरत है. किसी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है, इसलिए ढिलाई बिल्कुल मत बरतो.

    पड़ोस में चल रहे किसी विवाद से दूरी रखना ही समझदारी होगी, वरना मामला कानूनी तक जा सकता है. शाम का समय परिवार के साथ मांगलिक माहौल में बीतेगा.

    भाग्यशाली अंक: 5
    भाग्यशाली रंग: पीला
    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

    कर्क राशि (Cancer)

    दिन पारिवारिक माहौल में बीतेगा और मां के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव आज परिवार की मदद से खत्म हो सकता है.

    पार्टनरशिप वाले बिज़नेस में भरोसे पर नहीं, मेहनत पर टिके रहना होगा तभी मनचाहा लाभ मिलेगा. शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. कुल मिलाकर दिन सामाजिक रूप से एक्टिव रहेगा.

    भाग्यशाली अंक: 2
    भाग्यशाली रंग: क्रीम
    उपाय: चावल दान करें.

    सिंह राशि (Leo)

    आज आप हर काम ईमानदारी और फोकस के साथ करेंगे, और उसका परिणाम भी साफ दिखेगा. मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश की बात आगे बढ़ सकती है.

    नया बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन उत्तम है. किसी रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी बातचीत से खत्म हो सकती है.

    भाग्यशाली अंक: 1
    भाग्यशाली रंग: नारंगी
    उपाय: सूर्योदय में जल चढ़ाएं.

    कन्या राशि (Virgo)

    आज का वातावरण सुखद रहेगा और जीवन की दिशा में एक सकारात्मक मोड़ आ सकता है. परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है. जरूरत पड़ने पर पैसा उधार आसानी से मिल जाएगा.

    विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है. संपत्ति का सौदा सोच-समझकर करो कागज़ात और तथ्य खुद चेक करो, वरना बाद में दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी.

    भाग्यशाली अंक: 4
    भाग्यशाली रंग: हरा
    उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

    तुला राशि (Libra)

    भाग्य साथ देगा और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. किसी मित्र की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा. बिज़नेस और दुकानदारी वालों को उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में सम्मान बढ़ेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग है. शाम को देवदर्शन से मन शांत होगा.

    भाग्यशाली अंक: 7
    भाग्यशाली रंग: गुलाबी
    उपाय: माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं.

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    दिन सामान्य लेकिन व्यस्त रहेगा. रविवार होने के बावजूद कामों की भागदौड़ बनी रहेगी. घर के बच्चे मौज-मस्ती के मूड में नजर आएंगे. नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है जिससे उत्साह बढ़ेगा. धन लेन-देन आज बिल्कुल मत करो, नुकसान हो सकता है. बिज़नेस में लाभ मिलेगा, लेकिन मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी. शाम घरवालों के साथ बीतेगी.

    भाग्यशाली अंक: 9
    भाग्यशाली रंग: मरून
    उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.

    धनु राशि (Sagittarius)

    दिन मध्यम रहेगा लेकिन राजनीति, सामाजिक कार्य या प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. बच्चों की सामाजिक गतिविधियों पर कुछ धन खर्च होगा.

    जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति से सही सलाह मिल सकती है जो आगे काम आएगी. शाम को पुराने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे.

    CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत… अब 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल, 1 दिसंबर से लागू होगी योजना

    भाग्यशाली अंक: 3
    भाग्यशाली रंग: पीला
    उपाय: गुरु के नाम से दान करें.

    मकर राशि (Capricorn)

    दिन मिलाजुला रहेगा. घर के छोटे विवाद दोबारा सिर उठा सकते हैं, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे. परिवार में किसी वजह से चिंता का माहौल बन सकता है.

    बिज़नेस में अच्छा लाभ होगा और किसी नए व्यापार में निवेश का विचार भी बन सकता है. दैनिक ज़रूरतों पर खर्च बढ़ेगा और रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं.

    भाग्यशाली अंक: 8
    भाग्यशाली रंग: काला
    उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

    कुंभ राशि (Aquarius)

    दिन घरेलू कार्यों और मेहमाननवाज़ी में बीतेगा. छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी, वरना सफलता टल सकती है. किसी संपत्ति का लाभ मिल सकता है और परिवार के लिए छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है. दोस्तों को निजी बातें बताने से बचो, वरना मानहानि की स्थिति बन सकती है.

    भाग्यशाली अंक: 4
    भाग्यशाली रंग: आसमानी
    उपाय: मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं.

    मीन राशि (Pisces)

    दिन सकारात्मक रहेगा और बिज़नेस में किया गया निवेश दोगुना लाभ दे सकता है. छुट्टी होने के कारण रिलैक्स मूड रहेगा और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा. मां के स्वास्थ्य में समस्या बढ़ सकती है, इसलिए लापरवाही मत करो. प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा होगी.

    भाग्यशाली अंक: 2
    भाग्यशाली रंग: सफेद
    उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous ArticleRanveer Singh के बयान से मचा हंगामा: ‘कांतारा’ की देवी को ‘फीमेल भूत’ कहने पर भड़के प्रशंसक
    Next Article CG Bijli Bill Half Yojana: आज से लागू हुई हाफ बिजली बिल योजना, 200 यूनिट तक सस्ती हुई बिजली, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    Related Posts

    देश - विदेश

    कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

    12/12/2025
    देश - विदेश

    Rashifal 12 December 2025: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा अपार सुख और सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

    12/12/2025
    छत्तीसगढ़

    चुनाव आयोग का बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

    12/11/2025
    देश - विदेश

    Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में 11 दिसंबर को भारी तेजी, चांदी भी हुई महंगी – जानें आज के ताजे रेट

    12/11/2025
    देश - विदेश

    थाईलैंड में पकड़े गए Goa Nightclub Fire के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी

    12/11/2025
    देश - विदेश

    Rashifal 11 December 2025: सभी राशियों के लिए विशेष अवसर, जानिए धन, करियर, शिक्षा और प्यार में क्या रहेगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

    12/11/2025
    Editors Picks

    कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

    12/12/2025

    Gold Rate Today 12 Dec: नए साल से पहले गोल्ड रेट में बढ़ोतरी, 12 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतें फिर चढ़ीं

    12/12/2025

    CG Weather Alert: दुर्ग-बिलासपुर सहित अन्य संभागों में शीत लहर, राजधानी रायपुर में धुंध का असर

    12/12/2025

    Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड का एक्शन, डीआरएम और दो अन्य अफसरों का तबादला

    12/12/2025
    Latest Posts

    कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

    12/12/2025

    Rashifal 12 December 2025: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा अपार सुख और सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

    12/12/2025

    चुनाव आयोग का बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

    12/11/2025

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

    12/12/2025

    Gold Rate Today 12 Dec: नए साल से पहले गोल्ड रेट में बढ़ोतरी, 12 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतें फिर चढ़ीं

    12/12/2025

    CG Weather Alert: दुर्ग-बिलासपुर सहित अन्य संभागों में शीत लहर, राजधानी रायपुर में धुंध का असर

    12/12/2025
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    © 2025 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.